फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

Sat, 22 Jun 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलहर क्षेत्र के बेलवासेंगर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के बेलवासेंगर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम पोखरे में नहाते समय युवक डूब गया। खोजबीन के बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेलवासेंगर गांव निवासी शशि कपूर सिंह ऊर्फ गुड्डू सिंह (38) पुत्र स्वर्गीय चंद्रशेखर बृहस्पतिवार की देर शाम नहाने के लिए घर के पश्चिम स्थित पोखरे में गए था, नहाने समय शशि कपूर डूब गया। शशि की पत्नी गुंजन सिंह ने बताया कि काफी देर तक जब पति घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू हुई। शुक्रवार की सुबह पोखरे में शशि का शव उतराता दिखाई दिया। घटना की जानकारी बेलहर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। शशि की दो बेटियां हैं और वह घर पर रहकर खेती-किसानी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें