फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिशासी अधिकारी को डीएम ने किया तलब

Sat, 22 Jun 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत ने सीसी रोड बनाने का किया था टेंडर
विज्ञापन


- अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में गोलमाल का मामला प्रकाश में आते ही हडकंप मच गया। अमर उजाला ने 21 फरवरी के अंक में ‘गड़बड़झाला : 13 साल में एक सड़क का ही तीन बार टेंडर, एक करोड़ खर्च’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद डीएम ने ईओ को तलब किया और सड़क के बारे में जानकारी ली।
मेंहदावल नगर पंचायत के नायक टोला वार्ड में दिग्विजय शर्मा के घर से बीएमसीटी मार्ग तक वर्ष 2016-17 में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया। जबकि पूर्व में वर्ष 2010-11 में यह सड़क सीसी रोड बनाई गई थी। वर्तमान समय में वर्ष 2016-17 में बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क ठीक हालत में है। दो से तीन जगह इंटरलॉकिंग सड़क कुछ मीटर खराब है। वार्ड के लोग भी सड़क की मरम्मत की बात कर रहे हैं लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने बिना सड़क का स्थलीय निरीक्षण किए सीसी रोड के निर्माण की स्वीकृति दे दी। 37.16 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का टेंडर भी प्रकाशित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने 21 जून के अंक में खबर प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पंकज कुमार को कार्यालय में तलब किया। डीएम ने सड़क के बारे में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही जांच कमेटी भी बैठाई जाएगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जिले के सभी ईओ को बुलाया गया था। उनके विकास कार्यों की जानकारी ली गई है। मेंहदावल प्रकरण की जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें