फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-टाॅली की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 17 Mar 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कोतवाली क्षेत्र के धनघटा मार्ग पर बनियारी के पास सुबह की घटना, टहलने के लिए निकला था युवक
विज्ञापन

-सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के धनघटा मार्ग पर बनियाबारी के पास रविवार को माॅर्निंग वाॅक पर निकला युवक ट्रैक्टर-ट्राॅली के चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। जिसके बाद शव को परिजन लेकर कोतवाली आए और तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को दिए तहरीर में महुली क्षेत्र के बहराई गांव निवासी श्रवण यादव ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे उसके सगे भाई रविंद्र यादव बनियाबारी से टहलते आ रहा था। इसी बीच पीछे से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ठोकर मार दिया। जिससे रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रविंद्र की हालत नाजुक देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण ने बताया कि मौके पर स्थानीय व परिवार के सदस्य पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राॅली व चालक का फोटो भी लिए हैं। वहीं कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें