फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंद घर में दिनदहाड़े चोरी, सामान उठा ले गए चोर

Sun, 17 Mar 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम नौरंगिया का मामला, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम नौरंगिया में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक मनोज कुमार निवासी ग्राम सिंही थाना जहानागंज जनपद मऊ ने शिकायत में बताया कि वह बस्ती जनपद में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह नौरंगिया कोनी मार्ग पर आशिफ अली शेख के घर किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन

15 मार्च की दोपहर तीन बजे वह स्कूल से वापस आए। ताला खोलकर अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी। उनकी बहू के आने पर पता चला कि घर के अंदर से कीमती बर्तन, दो जोड़ी पायल, टप्स, मंगलसूत्र व अंगूठी चोरी हो गया है। मकान के पीछे से छत पर चढ़कर दीवार को काटकर सीढ़ी के रास्ते चोर घर में घुसे हुए थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें