फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, मां के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की मां ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जोगाराजा गांव निवासी गुड़िया देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र प्रशांत पांडेय 19 जून को दोपहर करीब 3:30 बजे मोटरसाइकिल से बखिरा की ओर अपने ननिहाल जा रहा था। इसी दौरान खलीलाबाद मार्ग पर दिकतौली के पास सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में प्रशांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें