फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
  दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां गांव निवासी एक युवक की बस्ती में हादसे में हो गई। मौत की खबर मिलते ही गुरुवार को गांव मेें कोहराम मच गया। घटना से पीड़ित परिजनों का जहां रो- रो कर बुरा हाल था, वहीं नाते-रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

सेमरियावां निवासी 30 वर्षीय राजू पुत्र हंसराज की  सेमरियावां चौराहे पर सहारा इंडिया ब्रांच ऑफिस के पास फर्नीचर की दुकान  है। बुधवार की शाम को राजू का चचेरा भाई मूरत सऊदी अरब जा रहा था। भाई को  बस्ती छोड़ने राजू बाइक से लेकर निकला था। उसके साथ में गांव  का युवक अशोक कुमार भी था। दोनों रात करीब सात बजे बस्ती से घर वापस लौट रहे थे। वह लोग बस्ती शहर से हाईवे जाने वाली रोड पर गदहाखोर पहुंचे ही थे। उसी दौरान  सामने से एक तेज गति से गुजरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। राजू को दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। जबकि साथ  में बाइक पर बैठे अशोक कुमार को पैर में मामूली चोट लगी। अशोक ने दुर्घटना  की सूचना घर पर दिया और साथ ही एंबुलेंस को भी सूचना दिया। आधे घंटे बाद घायल राजू को हास्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बाद में शव को बस्ती पुलिस ने कब्जे में लिया।  घटना की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। पति के मौत की खबर  से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी गुड्डी का रो - रो कर बुरा हाल था। राजू के पास चार बच्चे है। जिसमें दो बेटे अमन ,रोहित और बेटियां ज्योति व नैना कुमारी है। मां के साथ अपने परिवार का खर्च चलाने वाले इकलौता कमाऊ सदस्य की मौत होने लोग चिंतित थे। बूढी मां सिहराती बिलख रही थी। हर कोई यहीं कह रहा था कि मासूम बच्चों का भविष्य कौन संवारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें