फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनाने का अधिकार जनता के हाथ मेंःकुशवाहा

Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 जन अधिकार मंच के संयोजक एवं पूर्व काबीना मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने व बिगाड़ने का अधिकार जनता के हाथ में है। प्रदेश की जनता अपना मतदान सोच समझकर करें। इससे उसे प्रदेश के अंदर विकास एवं अच्छे कार्य का परिणाम मिल सके। पूर्वांचल भ्रमण के दौरान गुरुवार को खलीलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक मैरेज हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का मुख्य मुद्दा अतिपिछड़ों, अति दलितों, अति शोषित, वंचितों, गरीबों, किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों व महिला आरक्षण का मुद्दा है जिसे प्रदेश व केंद्र सरकार लागू करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का मुद्दा आज से नही बसपा की सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उठने लगा, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार ने आरक्षण के मुद्दे को गंभीरता से नही लिया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब राजा के घर में राजा पैदा होते थे लेकिन प्रदेश की जनता के हाथ में राजा को बनाने व बिगाड़ने का अधिकार है। उन्होंने जनता से अपील किया कि वे अपने मत का अधिकार सोच समझकर करें अन्यथा जीवन भर पछताएंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सत्ता के ठेकेदारों ने अनेकों राजनैतिक दल बनाकर शासन सत्ता को अपने पास बनाये रखने के लिए दोगली नितियों का अनुसरण किया है इसलिए आज देश व प्रदेश गरीबी झेल रहा है। इस अवसर प्रहलाद मौर्या, रामरक्षा मौर्या, राजेश मौर्या, सुरेंद्र मौर्या, धनुषधारी मौर्या, अनिल मौर्या, रामसुरेश मौर्या, नील कमल मौर्या, रामदरश मौर्या, ओमकार मौर्या, रामसूरत मौर्या, शिवपाल मौर्या, शिवभान मौर्या, गणेश मौर्या सहित भारी संख्या में मौर्या समाज के लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें