फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विपक्षियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए टाॅवर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
मेंहदावल में युवक के टावर पर चढ़ने के बाद जुटी भीड़-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर क्षेत्र के तहसील के पास लगे मोबाइल टाॅवर पर सोमवार की देर शाम एक युवक टावर पर चढ़ गया। वह विपक्षियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करने लगा। करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस व अन्य लोगों के समझाने पर वह नीचे उतरा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बेलहर कला थाना क्षेत्र के परसिया निवासी प्रभुनाथ सोमवार की देर शाम तहसील के समीप एक रेस्टोरेंट के बगल में स्थित मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना मेंहदावल पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक टाॅवर के ऊपर से अपने विपक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़ा रहा।
पुलिसकर्मियों ने नीचे उतरने के लिए काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। बाद में कस्बे के संगम पांडेय भी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिस व लोगों के काफी मान-मनौव्वल के बाद रात करीब 8.30 बजे वह टाॅवर से नीचे उतरा।
विज्ञापन

पुलिस उसे हिरासत में लेकर मेंहदावल थाने ले आई। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान कस्बे में चर्चा का बाजार गर्म रहा। युवक एक मामले में विपक्षियों की तहरीर पर बेलहर पुलिस द्वारा पाबंद किया गया था। वह जमानत कराने तहसील आया था। इसके बाद टाॅवर पर चढ़ गया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक को टाॅवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें