नगर पंचायत हैंसर-धनघटा के वार्ड नंबर एक दुघरा कला निवासी लक्ष्मण (23) मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कलवारी मार्ग पर लेखपाल निवास के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसे टॉवर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक टॉवर से महिला को बुलाने की मांग कर रहा था।
बताया जा रहा है कि युवक का अपने एक मित्र की पत्नी से प्रेम संबंध है। दोनों एक साथ काम करते हैं। युवक महिला से शादी करना चाहता था और इसी जिद में टॉवर पर चढ़ गया।
सूचना मिलने पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे बाद दोपहर एक बजे उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।