धनघटा, संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के टेम्हा (लभउघाट) गांव में दुकान चला रहे युवक को दुकान से बाहर खींचकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, टेम्हा (लभउघाट) निवासी दुरपति पत्नी सुभाष ने तहरीर देकर जानकारी दिया कि 29 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे उनका पुत्र प्रिंस दुकान पर मौजूद था। आरोप है कि गांव के अमन पुत्र संजय चौधरी और हरिलाल पुत्र जमुना चौधरी दुकान पर पहुंचे और प्रिंस को जबरन बाहर सड़क पर खींच ले गए। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडे से प्रिंस की पिटाई कर दी, जिससे उसे कई चोटें आईं। एसओ धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद