फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में युवक पर लाठी-डंडे से हमला

Fri, 12 Jun 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर स्थित तेली टोला मोहल्ले में रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, तेली टोला काजीपुर, मगहर निवासी दीपक ने आरोप लगाया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे मोहल्ले के ही अमन ने रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में दीपक के गर्दन, दाहिने हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। सिर और हाथ में चोट लगने से खून भी निकलने लगा।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें