फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर रॉड से हमला कर किया घायल, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सोमहिया बाजार में शनिवार रात चाय पीने गए युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीठ व हाथ पर कई जगह चोट लगने से युवक गिर पड़ा।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर ने जान से मारने की धमकी देकर भागने के बाद पीड़ित के घर पहुंचकर उसके भाई को भी माता-पिता के साथ मिलकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मेंहदावल के गगनई बाबू गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमहिया बाजार गया था। बाजार गगनई बाबू व धौरापार के बीच स्थित है। आरोप है कि वहां पहुंचते ही पुरानी रंजिश को लेकर गांव के देवराज हाथ में लोहे की रॉड लेकर आ गया और अचानक पीठ व हाथ पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। अचानक हुए हमले से अशोक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी देवराज रॉड से मारता रहा।
बचाव के लिए चीखने-चिल्लाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। डर के कारण अशोक रातभर अमिलहवा स्थित अपनी मौसी के घर रुका रहा। देवराज वहां से भागकर अपने पिता कपिलदेव व मां ममता के साथ अशोक के घर पहुंच गया। उस समय घर पर अशोक का भाई धर्मेंद्र अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें