फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट लगने से राजगीर मिस्त्री की मौत, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के मकदूमपुर गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। राजगीर मिस्त्री एक मकान निर्माण के दौरान सरिया सीधा कर रहा था इसी दौरान ऊपर से गुजरे बिजली के तार से सरिया सट गई और करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी हैंसर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम मनकुपुर निवासी 52 वर्षीय रामचन्दर राजगीर मिस्त्री था। रविवार को वह मकदूमपुर गांव में एक मकान का छत लगाने के लिए सरिया काट रहा था। इसी दौरान एक सरिया सीधा करने लगा, तभी ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से सरिया सट गया। बिजली की चपेट में आने से वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने उसे सीएचसी हैंसर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से राजगीर मिस्त्री के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। रामचन्दर के भाई बाबूराम ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमति दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें