फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ता खाली करने की बात पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में शादी समारोह के दौरान लगे जाम में रास्ता खाली करने का अनुरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को कार से बाहर खींचकर मारपीट की, धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया और उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दुधारा थाना क्षेत्र के टेकन्सी (टेकन्सा) निवासी संदीप मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दिया कि वह दो जुलाई की रात करीब एक बजे राम सहाय के साथ कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि बंजरिया गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास शादी समारोह के कारण सड़क जाम थी। उन्होंने वहां मौजूद रवि से रास्ता थोड़ा खाली कराने का अनुरोध किया ताकि वह निकल सके। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि रवि, सूरज और उनके साथ मौजूद पांच-छह अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें कार से बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान रवि ने धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पीड़ित की कार के शीशे भी तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें