फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चक्की पर आटा लेने गए युवक पर हमला, सिर फोड़ा, मोबाइल भी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदाह गांव में चक्की पर आटा लेने गए युवक और उसके साथी पर गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल फोन भी छीन ले गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भदाह गांव निवासी दयाशंकर भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उनका बेटा लक्ष्मीकांत भट्ट अपने साथी देव भट्ट के साथ चक्की पर आटा लेने गया था। वहां मौजूद गांव के हिमांशु उपाध्याय, अश्विनी चौधरी, अलमत चौधरी, अखिलेश चौधरी और देवराज गोंड ने गालियां देना शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया।
हमले में लक्ष्मीकांत का सिर फट गया और शरीर पर कई चोटें आईं। उक्त लोगों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल फोन भी छीन ले गए। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें