मेहदावल। दूध लदे वाहन पर रविवार को बैठकर जा रहे युवक पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर बाजार निवासी सीमा पत्नी गब्बूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को सुबह 10:30 के करीब मेरा लड़का सुमित निजी कार्य से दूध वाली गाड़ी पर बैठकर जा रहा था। तभी जमीन तथा पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर नंदौर चौराहे पर सुनील, अनिल आदि ने गाड़ी रोक कर उसे खींच कर मारापीटा। पुलिस ने घायल युवक की मां की तहरीर पर पांच के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की है।