फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गाड़ी सटने के विवाद में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद की नवीन सब्जी मंडी के पास गाड़ी सटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज एम्स गोरखपुर में चल रहा है। मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज न होने का आरोप लगाते हुए घायल के चचेरे भाई ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसपी के आदेश पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गजपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में जानकारी दी कि उनके चचेरे भाई रविंद्र सिंह 13 सितंबर की शाम करीब चार बजे गोरखपुर से खलीलाबाद की नवीन सब्जी मंडी आ रहे थे। मंडी के पास गाड़ी सटने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चकपिहानी निवासी संदीप और धौरहरा निवासी उपेंद्र ने रविंद्र के सिर और शरीर पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें