- कोतवाली खलीलाबाद थाना पुलिस ने की कार्रवाई
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना पुलिस ने केरमुआ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवनारायण चौहान (19) निवासी ग्राम सिरमोहनी, थाना कोतवाली खलीलाबाद बताया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात उपनिरीक्षक जयराम यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक तमंचा लेकर दुघरा की ओर से केरमुआ की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने नहर मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर युवक भागने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान शिवनारायण चौहान (19) निवासी ग्राम सिरमोहनी थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई।
पुलिस ने तमंचा और कारतूस को सील कर कब्जे में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।