लोहरौली। दुधारा पुलिस ने शनिवार रात खटियावां बाग के पास से एक युवक को 610 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां उसे उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खटियावां बाग के पास एक युवक गांजा लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रात करीब 8:20 बजे युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले से 610 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान रामरेश (32) पुत्र दयाराम निवासी आलमपुर, थाना दुधारा के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही थाना दुधारा में मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी के परिजन को भी गिरफ्तारी की सूचना दी गई।