फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरदार पटेल डिग्री कॉलेज के तिराहे पर आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील भाषा का प्रयोग करने तथा अभद्र बातें बोलने के आरोप में बखिरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी और वारंटियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सरदार पटेल महाविद्यालय के तिराहे पर एक युवक लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा है और अभद्र बातें कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जीते राजभर निवासी फेउसी, थाना बखिरा बताया। पुलिस ने अश्लील भाषा का प्रयोग करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के पिता को दी गई। परिजन के जमानत के लिए तैयार होने और अपराध जमानती होने के कारण आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें