फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी में पांच साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमटी में पांच साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की बच्ची से सोमवार की शाम गुमटी में आरोपी किशोर ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर शाम पीड़ित बच्ची को लेकर परिजन थाने पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की बच्ची शाम पांच बजे के करीब आरोपी के पिता की गुमटी पर सामान खरीदने गई थी। उस दौरान गुमटी पर सिर्फ 12 वर्षीय आरोपी किशोर मौजूद था। आरोपी के पिता कहीं गए हुए थे। आरोप है कि बच्ची को आरोपी किशोर गुमटी में खींच ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची रोते हुए घर गई और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें