फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार

विज्ञापन
जिलाअस्पताल में लगा आक्सीजन प्लांट।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
तीसरी लहर रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी ऑक्सीजन से लैस
जिला अस्पताल परिसर में लगाए गए हैं दो ऑक्सीजन प्लांट
दो सीएचसी पर पाइपलाइन और पांच सीएचसी पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से होगी सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य महकमा अगस्त में संभावित कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी पर ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है। चिकित्सकों की सूची भी तैयार कर ली गई है। जरूरत पड़ने पर इन चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई जा सकती है।
अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे की तैयारी तेज है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग को 200 बेड का कोविड अस्पताल पहले ही बना दिया गया है। इन सभी बेड पर पाइपलाइन के सहारे ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन के दो प्लांट लगाए गए हैं। प्लांट से एमसीएच विंग के 200 बेड और पीआईसीयू के 24 बेड और पुुराने आईसीयू में 10 बेड पर पाइपलाइन से सप्लाई दी जा रही है। कोरोना के तीसरी लहर से निपटने के लिए हर संभव जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सकों की सूची भी तैयार की जा चुकी है। समय आने पर उनकी ड्यूटी इन अस्पतालों में लगाई जाएगी। इसके साथ ही ओपीडी बंद होने के चलते प्रतिदिन इमरजेंसी में भी सामान्य मरीज देखे जा रहे हैं। जिन्हें जरूरत के अनुसार दवा भी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में हैं सात सीएचसी
जिले में सात सीएचसी हैं। सभी पर ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था है। हर सीएचसी पर 30-30 बेड कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए हैं। मेंहदावल और हैंसर सीएचसी पर ऑक्सीजन की सप्लाई पाइपलाइन से देने की व्यवस्था है। इसके लिए वहां पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। जो जल्द ही कार्य करना शुरू कर देगा।
जरूरत पड़ने पर प्राइवेट अस्पताल भी करेंगे हायर
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा जरूरत पड़ने पर प्राइवेट अस्पताल भी हायर करेगा। वर्तमान में बंधुआ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल को 10 बेड का कोरोना अस्पताल बनाया गया है। अगर और जरूर पड़ी को अन्य प्राइवेट अस्पताल को भी हायर किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोट
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी की जा रही है। सभी सीएचसी को ऑक्सीजन से लैस कर दिया गया है। जिला अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट से भी सप्लाई शुरू हो गई है। इससे एमसीएच विंग और पीआईसीयू को सप्लाई मिलेगी। इसके साथ ही कोरोना टीकाकरण के साथ कोरोना की जांच भी हो रही है। बाहर से जो लोग आ रहे हैं वे लोग कोरोना की जांच खुद करा लें।
-डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें