संतकबीरनगर जिले के कोतववाली क्षेत्र के छोटी सरौली में बुधवार की शाम युवक ने घर के अंदर छत के कुंडे में गमछे के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतरवा कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या बता रही है।
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि छोटी सरौली निवासी 35 वर्षीय राजकुमार उर्फ पिंटू यादव पुत्र स्वर्गीय राज किशोर यादव का शव बुधवार की शाम को घर के अंदर छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटकते हुए मिला।
पूछताछ में पता चला कि युवक की पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर मायके गई है। युवक मजदूरी करता था। आस-पास के लोगों ने बताया कि युवक को शराब पीने की लत थी। पूछताछ में पता चला कि पारिवारिक कारण से अवसाद में आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।