फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बड़े भाई की गर्दन पर छोटे भाई ने किया चाकू से हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम दानुकुईयां में शनिवार दोपहर घरेलू विवाद के बीच छोटे भाई ने सोते हुए बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई की गर्दन पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम दानुकुईया निवासी वासीउल्लाह ने शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे अपने बड़े भाई हाफिजुल्लाह पर उस समय चाकू से हमला कर दिया, जब वह घर में सो रहे था। चाकू का वार गर्दन पर होने से हाफिजुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को पहले सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, कैली (बस्ती) रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर दुधारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ दुधारा अमित कुशवाहा का कहना है कि तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हमले के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें