फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: द्वार पूजा में नाचने को लेकर बराती-घराती में भिड़े, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। थाना क्षेत्र के अशरफपुर में शुक्रवार की रात आई बरात में द्वार पूजा के दौरान नाचने को लेकर बराती और घराती में मारपीट हो गई। जिससे दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए और एक दिव्यांग का सिर फट गया। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के रूपिन गांव निवासी बलवंत राजभर के बेटे का अशरफपुर गांव के रहने वाले राम सुरेश की लड़की के साथ होनी थी। शुक्रवार को रात करीब 10:00 बजे बरात पहुंची। एक तरफ द्वार पूजा हो रहा था तो दूसरी तरफ डीजे के धुन पर घराती और बराती नाच रहे थे। नाचने के दौरान एक दूसरे को धक्का लगा तो मामला आगे बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इससे आठ लोग घायल हो गए। इसी बीच घराती पक्ष के दोनों पैर के दिव्यांग नीरज के सिर पर ईंट लगने से फट गया। बरात पक्ष के लोगों का कहना है कि घराती पक्ष के लोग बेवजह विवाद किए। जबकि घराती पक्ष के लोग सारी गलती लड़के के पक्ष के सिर मढ़ रहे हैं। घटना के बाद शादी तो हुई, लेकिन घायल लोग थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष सुलह समझौता की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें