फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा रोककर युवतियों से मारपीट और छेड़खानी

Sun, 02 Aug 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर नहर पुलिया के पास ई-रिक्शा रोककर युवतियों से मारपीट, गला दबाने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि एक अगस्त की शाम करीब छह बजे उसकी बहनें और उनकी सहेली ई-रिक्शा से जा रही थीं। आरोप है कि गौसपुर नहर पुलिया के पास बाइक से पहुंचे कुछ लोगों ने ई-रिक्शा रोक लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने ई-रिक्शा में बैठी युवतियों के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ भी की। बीच-बचाव करने पर बहन के साथ भी मारपीट की गई। उनका गला दबाया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित ने घटना के लिए गौसपुर निवासी हफीजुल्लाह, नूरुद्दीन, समरुद्दीन समेत कुछ अज्ञात लोगों को नामजद किया है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें