फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
नवीन की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के जसवल भरवलिया मोहल्ले में मंगलवार रात एक युवक का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। जसवल भरवलिया निवासी हरिकेश के मुताबिक उनका छोटा पुत्र नवीन उर्फ रिंकू निषाद (25) मंगलवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रात करीब 10:00 बजे उसकी बहन कमरे की ओर गई तो अंदर का दृश्य देखकर उसने शोर मचाया।
विज्ञापन

रिंकू कमरे की छत के कुंडी से फंदा पर लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी दद्दन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह और थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिजन और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें