फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सऊदी अरब कमाने गए युवक की करंट लगने से मौत

Thu, 12 Oct 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सऊदी अरब कमाने गए महुली क्षेत्र के बनरहिया निवासी युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी सूचना बुधवार को जैसे ही परिजनों को हुई, घर में कोहराम मच गया। चार दिन बाद ही शव आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बनरहिया निवासी 24 वर्षीय जमशेद पुत्र मोहम्मद अय्यूब का चयन सऊदी अरब में एक ऑयल कंपनी में हुआ था। पीड़ित परिजनाें ने बताया कि बेटा जमशेद छह सितंबर को सऊदी अरब के रियाद गया था। बुधवार को सूचना मिली कि जमशेद प्रेशर मशीन से वाहन की धुलाई कर रहा था। उसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे जमशेद की मौत हो गई। यहां के रहने वाले कुछ लोग शव को भेजने की तैयारी में जुट गए हैं। तीन से चार दिन में शव घर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। होनहार बेटे की मौत से हर कोई स्तब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें