फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दहेज में चार लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा घर से निकालने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति समेत सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गड़सरपार निवासी जरीना खातून का निकाह 11 नवंबर 2024 को दुधारा थाना क्षेत्र के साफियाबाद निवासी करम हुसैन के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 12 लाख रुपये खर्च किए, जिसमें बाइक, दो लाख रुपये नकद और गृहस्थी का सामान भी दिया गया।
विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति, सास, ननद सहित अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में चार लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति करम हुसैन, सास आबिदा खातून, ननद जुगराफिया खातून, अयूब शाह, सना खातून, जमील तथा एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें