संतकबीरनगर। प्रेमिका से बात न होने से क्षुब्ध युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट डाली दी। जैसे ही मेटा कंपनी के सर्वर को इसकी सूचना मिली तो इसकी जानकारी धनघटा थाने पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाने के साथ उसकी काउंसिलिंग कर शपथ भी लिया।
पांच जनवरी रविवार की शाम बजे बजे के आसपास थाना धनघटा क्षेत्र के अहरा गांव निवासी 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या संबंधी पोस्ट फोटो व वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया। इसके बाद मेटा कंपनी से पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश को सूचना प्राप्त हुई। इसकी सूचना वहां से सीधे नजदीकी धनघटा थाने को दी गई। पुलिस को मोबाइल नंबर व युवक की लोकेशन उपलब्ध कराई गई। इसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रामकृष्ण मिश्र की अगुवाई में तत्काल पुलिस टीम पहुंची फेसबुक पर आत्महत्या के संबंध में पोस्ट करने वाले युवक के घर पर पहुंच गई। वहां पर पहुंचकर टीम ने उसकी काउंसलिंग की और दोबारा ऐसा न करने के संबंध में लिखित शपथ पत्र भी लिया गया।
प्रेमिका से नहीं हो रही थी बात : काउंसलिंग के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि प्रेम-प्रसंग में लड़की से बात नहीं हो रही थी। जिसके वजह से उसने क्षुब्ध होकर जहर खाने की पोस्ट डाल दी थी। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया।