फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चाकू घोंपकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के लेडुआ-महुआ में शुक्रवार की देर रात एक चाय की दुकान के निकट खड़े एक युवक पर एक व्यक्ति ने रंजिश में चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी मेंहदावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हजरत अली निवासी रसूलाबाद लेडुआ-महुआ ने बताया कि उसका भाई रहमत अली (25) नौ मई की रात करीब 11:30 बजे रसूलाबाद स्थित एक चाय की दुकान पर खड़ा था। उसी दौरान विपक्षी सद्दाम अंसारी ने मारपीट के पुराने विवाद में उसके भाई पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप स घायल कर दिया। जानकारी होने पर वह एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी मेंहदावल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही भाई रहमत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद घटना की सूचना बखिरा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें