फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चिकित्सक समेत 10 कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

Sat, 10 May 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा व अरबन पीएचसी मेंहदावल का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन चिकित्सक समेत कुल 10 कर्मी अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन बाधित कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ सुबह दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को देखा। जिसमें लिपिक राधव सिंह के तीन दिनों के हस्ताक्षर नहीं मिले। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. उमर हसमत अंसारी से पूछा कि आखिर इन्हें अनुपस्थित क्यों नहीं किया गया।
वहीं दीन बंधु नायक, जफरुद्दीन अली का भी रजिस्टर पर दो दिन से हस्ताक्षर नहीं थे। डॉ. निकहत, डाॅ. सिराजुददुीन, महेश, सर्वजीत यादव बीसीपीएम, प्रशांत कुमार सिंह, दिलीप कुमार आर्या अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। बेड पर चद्दर नहीं थे न ही दवाओं की उपलब्धता की लिस्ट लगी थी। इसके बाद वे अरबन पीएचसी मेंहदावल पर पहुंचे। यहां पर चिकित्सक डाॅ. सत्यप्रकाश गैरहाजिर रहे। सीएमओ ने गैर हाजिर कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें