धनघटा। महुली थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत महादेवा में खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित करने पहुंचे राजस्व कर्मियों से गांव का युवक उलझ गया। इस दौरान नायब तहसीलदार भी मौजूद थे। पहले तो युवक को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब युवक नहीं माना तो पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
ग्राम पंचायत महादेवा के प्रधान दिलीप कुमार ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप था कि गांव में स्थित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया है। जिसकी वजह से खेल मैदान नहीं बन पा रहा है। मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार हरिराम यादव के साथ राजस्व टीम पहुंची। टीम भूमि पैमाइश करके चिह्निकरण शुरू किया। इसी दौरान एक युवक राजस्व कर्मियों से बहस बाजी करते हुए वीडियो बनाने लगा। जिसपर पुलिस सक्रिय हुई और युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक का नाम शमशेर पुत्र अब्दुल वफा निवासी महादेवा है। संवाद