बेलहर क्षेत्र के अगियौना गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के अगियौना गांव में पोखरे में नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने युवक को पोखरे से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर मुकेश निषाद (45) पुत्र पृथ्वीपाल निषाद नहाने के लिए हंसनी अगियौना स्थित पोखरे में गया था। नहाते समत वह डूबने लगा, काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद खोजबीन करके युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। मुकेश की पत्नी रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। उसकी कोई संतान नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थिति मोर्चरी भेज दिया।