फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंखे का तार टूट जाने से लगा करंट, युवक की मौत

Sun, 22 Sep 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के शंकरपुर गांव की घटना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात को बोर्ड में लगे पंखे के तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शंकरपुर निवासी राजेश (25) पुत्र रामधनी घर में शाम को बोर्ड में पंखे का तार लगाकर सो रहा था। रात में अचानक उठने पर पंखे में लगे तार की चपेट में आने से गिर गया। राजेश की मौके पर मौत हो गई। वहां कोई और माैजूद नहीं था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। माता कलमंती देवी और बहन सीमा रह रहकर अचेत हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश घर का एकलौता चिराग था। इस घटना से परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद ग्रामीण भी गमगीन होकर परिजनों को ढाढ़ंस बंधाने में जुटे गए। साथ ही घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें