फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पत्नी का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो किया वायरल

Sun, 22 Sep 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विवाहिता ने पति पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी नौ जुलाई को गोरखपुर जनपद के तिवारीपुर क्षेत्र के डोमिनगढ़ निवासी किशन पुत्र पप्पू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति के साथ आए दिन विवाद होने लगा। पति लगातार मानसिक उत्पीड़न करने लगा, जिससे आजिज आकर वह अपने मायके चली आई। 19 अगस्त को पति उसके मायके आया और साथ चलने के लिए कहा। जिस पर वह पूर्व में हुए विवाद को देखते हुए उनके साथ जाने से इन्कार कर दिया। उसी दौरान पति ने उसका मोबाइल रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल में स्टोर किए गए फोटो और वीडियो की एडिटिंग करके सोशल मीडिया पर आईडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडीओ वायरल करने के साथ ही रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आईडी भी उसके घरवालों के नाम से बनाई गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें