फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 01 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मृतक दीपचंद की फाइल फोटो
विज्ञापन
धनघटा। बुधवार की दोपहर धनघटा थाना क्षेत्र के ठठरा गांव निवासी युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक विद्युत बोर्ड में टुल्लू पंप चलाने के लिए तार लगा रहा था। घटना के बाद परिजनों हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

ठठरा गांव निवासी फूलबदन के घर पर मकान का निर्माण हो रहा है। बुधवार की दोपहर दीपचंद (21) पुत्र फूल बदन घर की तराई करने के लिए टुल्लू पंप चालू करने गया। टुल्लू पंप का तार विद्युत बोर्ड से बाहर निकल गया जिसमें तार को बोर्ड में लगाने का प्रयास दीपचंद करने लगा। गांव वालों का कहना है कि एक फेस तार विद्युत बोर्ड में लग गया। जब वह दूसरा फेस तार लगा रहा था तो वह तार बोर्ड न लगकर उसके हाथ में आकर पकड़ लिया। दीपचंद जमीन पर गिर पड़ा और तार उसके हाथ में पकड़ा ही रहा।
परिवार के लोग दौड़ कर पहुंचे और किसी तरह तार को हटाने के बाद अचेत अवस्था में पड़े दीपचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दीपचंद क मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि दीपचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें