बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र में शादी के बाद महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़िता शगुफ्ता निवासी कोइलभार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में मुस्लिम रीति रिवाज से अब्दुल कवि निवासी कोइलसा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के साथ हुआ था। विवाह में हैसियत के अनुसार भेंट उपहार दिया गया था। कुछ दिन बाद ही पति का अपनी भाभी की बहन के साथ संपर्क बन गया। जिसके बाद उसे फोन, मैसेज आदि करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत करने के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। तीनों बच्चों को भी मारने-पीटने लगा। पिछले महीने जबरन ऑटो में बैठाकर बच्चों सहित मायके लाकर छोड़ दिया और गाली देते हुए तीन बार तलाक-तलाक बोलकर फोन रख दिया।संवाद