मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के कबीर चौरा परिसर में शनिवार को काम पर जा रहे युवक को एक बार फिर मनबढ़ों ने हमला कर पीटा दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हमलावर भाग गए। पीड़ित पक्ष ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
तकिया बाजार निवासी तौसीफ अहमद पुत्र तौकीर अहमद ने तहरीर में लिखा है कि वह गोरखपुर जनपद के सहजनवां में काम करता है। शनिवार को वह बाइक से कबीर चौरा के रास्ते काम पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मौजूद कुछ युवक बाइक रोक कर लाठी-डंडे व हाकी से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि ये लोग गैंग चलाते हैं और जिसे चाहते है उसे मारने लगते हैं। नगर में तीन दिन के अंदर यह दूसरी मारपीट की घटना है।