फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रुपये के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

Wed, 30 Oct 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र के लोहरसन गांव का मामला, केस दर्ज
विज्ञापन


बेलहर। क्षेत्र के लोहरसन में रुपये के विवाद में एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का सीएचसी सांथा में इलाज कराया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद आलम (22) वर्ष पुत्र बदरुद्दीन निवासी लोहरसन ने बताया कि बुधवार की देर शाम लोहरसन चौराहे पर खड़ा था, तभी पीछे से मोहम्मद अहमद उर्फ बल्ला पुत्र शमसुल कमर निवासी लोहरसन पीछे से पकड़कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे सिर में चोट आई। सांथा सीएचसी पर इलाज कराया गया। उसे 17 टांके लगे है। मारपीट करने का कारण पूछने पर गाली दी और रुपये मांगने की शिकायत करने लगा। इस मामले की शिकायत बेलहर थाने पर की गई। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें