फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राम जानकी मार्ग पर फर्राटा भरने के लिए करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 10 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सिरसी के पास अधूरा पड़ा राम-जानकी मार्ग- संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
धनघटा। अयोध्या धाम व जनकपुर को जोड़ने वाला रामजानकी मार्ग पर फर्राटा भरने में अभी इंतजार करना पड़ सकता है। हैंसर बाजार से दो किलोमीटर दूर डुहिया पुल का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन दोनों तरफ एप्रोच भरने का कार्य नहीं हुआ है। इसमें दो से तीन माह लग सकता है। इसके अलावा हैंसर, डिहवा बाजार व सिरसी के निकट सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2025 में ही राम जानकी मार्ग पर वाहनों के फर्राटा भरने की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्य लंबा खिंचने से वाहनों के फर्राटा भरने में समय लग सकता है। प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या से माता जानकी की जन्म स्थली जनकपुर तक जाने वाले ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग का जनपद में 35 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जनवरी 2023 में शुरू हुआ था। जिसे मई 2024 तक पूर्ण हो जाना था, लेकिन क्षेत्र के अनेक स्थानों पर जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद की स्थित से कार्य को समय पर पूरा करना मुश्किल हो गया है।
किसानों के जरिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के मुआवजे को लेकर कई जगह विवाद की स्थित उत्पन्न हुई। जिससे निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा नही हुआ। एनएच व धनघटा तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने विवादित जमीन व मुआवजे का मसला हल करने में भरसक प्रयास किया, लेकिन अब भी कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें