सूफी गीतों को प्रस्तुत करती गायिका अनिता मिश्रा।
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव में शुक्रवार की दोपहर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय गायक ने मंच से प्रस्तुति दी। स्वरित दी बैंड गोरखपुर की ओर से फिल्मी गीतों के कार्यक्रम में पहले गायक कलाकार आशुतोष पांडेय ने भजन मोरे घर राम आए हैं से की इसके बाद सूफी गाना दीवानी, तेरी दीवानी और मेरे रश्के कमर तेरी पहली नजर और मशहूर गाना तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी सुनाकर सुरों की तान छेड़ी।
टीम के साथी कलाकार राज चौहान, अमन ने गिटार पर संगत की इसके बाद काशियाना बैंड गोरखपुर के गायक सोमित और माही शर्मा ने केसरिया तेरा इश्क है पिया और ले जाए कहां यह हवाएं... हवाएं और फिल्मी गाना ये समां समां है ये प्यार को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं को आकर्षित किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह, गुलाम हुसैन, विजयप्रताप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।