धनघटा। धनघटा तहसील क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रचलित है। फार्मर रजिस्ट्री कराने के बाद प्रत्येक किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किसान स्वयं अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर से कर सकते हैं।
उक्त बातें तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रचलित है। सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ने का कार्य करें। प्रत्येक कृषक की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री तैयार होने पर प्रत्येक किसान को एक यूनिक आईडी नंबर प्राप्त होगा जो कि किसी भी सरकारी योजना, खाद, बीज, कृषि यंत्र आदि की खरीद आदि में उपयोगी साबित होगा। किसान सम्मान निधि को भी फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम से जोड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि किसान बंधू स्वयं अपनी फार्मर रजिस्ट्री बना सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री के लिए एक लिंक जारी किया गया है। इसके लिए उन्हें अपना आधार नंबर और उससे लिंक मोबाइल नंबर, कृषि भूमि की कम से एक गाटा संख्या की जानकारी अपने पास रखनी है। इसके बाद लिंक के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर सकते हैं।