फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वेबसाइट से डाउनलोड कर पढ़ सकेंगे किताबें

Sat, 27 Apr 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-यूपी बोर्ड बदल रहा पढ़ाई का तरीका, दीक्षा पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं किताबें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। तकनीकी के इस दौर में पढ़ाई के तौर-तरीके भी बदल रहे हैं, अब यूपी बोर्ड में भी पढ़ाई-लिखाई के लिए सीबीएसई की तर्ज पर तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पाठ्यक्रम की किताबें अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। वेबसाइट से इन किताबों को डाउनलोड करके विद्यार्थी पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के करीब 230 विद्यालय संचालित हैं। विभाग इन विद्यालयों के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस क्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी की किताबें अपलोड कर दी गई हैं। विद्यार्थी आसानी से इन किताओं को पढ़ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर विद्यार्थी किताबों को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह किताबें दीक्षा पोर्टल पर भी उपलब्ध है। विद्यार्थी किसी भी स्थान पर बैठे-बैठे आसानी से इन किताबों को पढ़ सकते है। जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी की किताबें अपलोड की गई हैं। विद्यार्थी आसानी से इन किताबों को पढ़ सकते है। जरूरत पड़ने पर इन किताओं को डाउनलोड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें