संतकबीरनगर।खलीलाबाद क्षेत्र के बरी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने केस दर्ज किया है। बरी गांव निवासी अरविंद ने शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल को शाम सात बजे जमीन आपसी सहमति से बंटवारे का सुलहनामा हो गया है। लेकिन विपक्षी गाली दे रहे थे। मना करने पर विपक्षी रमेश, कमलावती, प्रतिमा मारने-पीटने लगे। साथ ही जानमाल की भी धमकी दी। पुलिस ने मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।