मेंहदावल। नगर के पक्का पोखरा पर राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ संगठन की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में संगठन की एकजुटता, हिंदुओं को संगठित करने पर चर्चा हुई।
इस दौरान योगी सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार और उसको धरातल पर उतारने को लेकर जोर दिया गया। जिले के संगठन महामंत्री राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि योगी महासंघ के गठन का उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना है। इसके साथ ही जनता के बीच में उनकी समस्याओं का निराकरण करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही हैं। संवाद