फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयमुक्त प्रदेश का सपना योगी ने किया साकार : संजय निषाद

Wed, 26 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सोनबरसा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भयमुक्त प्रदेश का सपना साकार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनी है तब से प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है सड़कों की हालत सुधरी है। स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार हुआ है। अपराधों पर लगाम लगा है। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश का विकास योगी सरकार की पहचान है। योगी सरकार से पूर्व की जो सरकारें प्रदेश में रही उस समय जाति देखकर नौकरी दी जाती थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। लोगों को भरपूर विद्युत आपूर्ति मिल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर हर क्षेत्र में बदली है। आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे उत्तम प्रदेश की श्रेणी में खड़ा है।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनोद पांडेय, अरुण सिंह, दिनेश पांडेय, गंगाराम निषाद, इंद्रसेन सिंह, आशीष सिंह, शक्ति मणि त्रिपाठी, संदीप तिवारी, परमात्मा सिंह, भूपेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें