फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाएं : जनपद न्यायाधीश

Wed, 26 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी, डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने निर्देश दिए कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाएं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान हाॅस्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया गया। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह, कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह, जेलर आरके सिंह, उप कारापाल नयन कमल, गीता रानी, चिकित्सक डॉ. वरुणेश दुबे, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें