फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येलो हाउस बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
येलो हाउस बना चैंपियन
विज्ञापन

- रेड हाउस को दूसरा और ब्लू हाउस को तीसरा स्थान मिला
- सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। जिसमें येलो हाउस चैपिंयन बना। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिनों तक चले भाला क्षेपण, वालीबाल, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप पर येलो हाउस ने कब्जा जमाया। रेड हाउस द्वितीय स्थान पर रहा तथा ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और ग्रीन हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि खेल जीवन के समग्र विकास का मूलमंत्र है। विद्यालय में निरंतर खेलों को आयोजन से भविष्य के चैंपियन मिलते हैं। खेल में हार-जीत लगी रहती है। हारने वाले को और अधिक मेहनत कर आगे सफलता अर्जित करना चाहिए। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि खेलों के माध्यम से सशक्त एवं परिपक्व समाज का निर्माण होता है। विद्यालयी शिक्षा में खेल का अपना महत्व है। नई शिक्षा नीति में खेलों को महत्व देते हुए प्रारंभिक शिक्षा से उच्चतर शिक्षा में खेल पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि मानसिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर ऐसे खेल आयोजनों का होना आवश्यक है। इससे पूर्व प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, वालीबाल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम और मंच का संचालन उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, डॉ चिंतामणि उपाध्याय, अशोक चौबे, नितेश द्विवेदी, पवन मिश्रा, अभिषेक राय, अमित श्रीवास्तव, अमित राय, अविनाश श्रीवास्तव, तपस्या रानी सिंह, बबिता त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, विजय पांडेय, राहुल श्रीवास्वत, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें