फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने जख्म हुए ताजा

विज्ञापन
पुराने जख्म हुए ताजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। पुलवामा आतंकी हमले से मेंहदावल क्षेत्र के लोगों का जख्म ताजा हो गया है। लोग सरकार से सीधी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र के नौजवान गणेश शंकर यादव सितंबर-2016 में उरी में हुए हमले में शहीद हो गए थे। शहीद के भाई ने सरकार से सीधी कार्रवाई की मांग की है। पुलवामा आतंकी हमले की जानकारी होते ही क्षेत्र के लोग दो वर्ष पहले हुए उरी हमले की चर्चा करने लगे।
विज्ञापन

18 सितंबर-2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आंतकी हमले में सेना के 18 जवान शहीद हुए थे। शहीद जवानों में एक नाम मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत घूरापाली निवासी गणेश शंकर यादव का भी था। शहीद गणेश के बड़े भाई सुरेश यादव ने कहा कि शहीद जवानों के परिजनों की पीड़ा बढ़ती जा रही है। सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आंतकी हमले की जानकारी के बाद उनके घर का माहौल गमगीन हो गया। आतंकियों की ऐसी ही नापाक हरकत ने उनके घर की खुशियां छीन ली थी। अब बहुत सहनशीलता का प्रदर्शन हो चुका। सरकार सेना को छूट दे और जब तक आतंकवाद की जड़ न समाप्त कर ली जाय तब तक कार्रवाई बंद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें